फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: धूमधाम से हो गई शान्वी की शादी, आशीर्वाद देने उमड़ा नगर

विज्ञापन
विज्ञापन
कछौना। शान्वी की शादी शनिवार रात धूमधाम से हो गई। रविवार सुबह विदाई भी हो गई। शान्वी की शादी का जिक्र इसलिए क्योंकि बीते नौ मई को एक घटना में शान्वी के पिता की मौत करंट लगने से हो गई थी। बेटी की शादी तय हो चुकी थी लेकिन तैयारियों के नाम पर कुछ नहीं हुआ था। नगर पंचायत अध्यक्ष ने उसी दिन बिटिया की शादी बेहतरीन ढंग से करने का वादा किया था और शनिवार रात जब यह वादा पूरा हुआ तो बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन




नगर के पश्चिमी बाजार निवासी महेंद्र उर्फ गुड्डू (40) नगर पंचायत में संविदा पर बिजली मिस्त्री थे। एक ज्वेलरी शॉप के पास लाइट सही करने गए गुड्डू को वहां पड़े टिनशेड में आ रहे करंट ने झटका दे दिया था। नौ मई को हुई इस घटना में महेंद्र की मौत हो गई थी। महेंद्र के परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक पुत्र है। बेटी शान्वी की शादी उन्होंने सीतापुर के गंजमुरादाबाद निवासी ओम के साथ तय कर दी थी। तिलक भी चढ़ चुका था।
अचानक हुई घटना से बेटी की शादी पर संकट के बादल मंडराने लगे लेकिन नगर पंचायत अध्यक्ष राधा रमण शुक्ला उर्फ पंकज ने घटना के दिन ही शान्वी की धूमधाम से कराने की घोषणा कर दी। शनिवार को शान्वी की शादी हुई। शादी में कन्यादान से लेकर द्वारचार से अगवानी तक की रस्में पंकज ने पूरी कीं। खास बात यह रही कि बिटिया की शादी में पूरे नगर के लोग उमड़े। परिजन का भी कहना था कि पंकज शुक्ला ने बहुत धूमधाम से यह शादी कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें