हरदोई। महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरुवार को विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई, जिसमें वादन में शालिनी और गायन में अनुष्का अव्वल रहीं।
महाविद्यालय में बीएड विभाग में प्रशिक्षुओं की ओर से रंगोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. नेत्रपाल सिंह व विभाग प्रभारी डॉ. अभिषेक सेंगर ने सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्राचार्य ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता संवर्धन की आवश्यकता है, जिससे समाज को प्रेरणादायी शिक्षक प्राप्त हो सकें।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ. प्रवीन कुमार वर्मा ने विभागीय कार्यक्रमों की रुपरेखा प्रस्तुत की। क्रीडा प्रभारी डॉ. जय भगवान सिंह, बीएड विभाग की डॉ. शैलजा शर्मा, डॉ. नमिता त्रिपाठी ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
-
इन्होंनेे पाया स्थान-
वादन प्रतियोगिता में शालिनी मिश्रा प्रथम, रिया शुक्ला द्वितीय, रिद्धि व पूजा देवी तृतीय स्थान पर रहीं। गायन में अनुष्का सिंह प्रथम,अमीषा वर्मा द्वितीय,शालिनी मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कैरम में अमीषा वर्मा प्रथम, प्रीती यादव द्वितीय, रस्साकशी में मिथुन कुमार व शौम्या पांडेय प्रथम, प्रशांत त्रिपाठी व रिया शुक्ला द्वितीय, अनुज वर्मा व अनुष्का सिंह तृतीय, बोरा दौड़ प्रतियोगिता में पूजा देवी व आकाश प्रथम, अमीषा वर्मा व अनुज कुमार द्वितीय, दिव्या सिंह व रोशन साहनी तृतीय स्थान पर रहीं। शतरंज प्रतियोगिता में इफ्शिाम व विनायक बाजपेयी प्रथम, अंशिका व आकाश मिश्रा द्वितीय और रोशन साहनी तृतीय स्थान पर रहीं। बेटियों की रस्साकसी में अमीषा वर्मा, मुस्कान, पूजा, शिवांगी, नंदनी, नैंसी, रिया शुक्ला का ग्रुप व लड़कों में अमित पांडे, शैलेश प्रताप, रोशन साहनी, मिथुन व अनुज कुमार का ग्रुप विजयी रहा।