फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मृति दिवस पर याद किए गए शहीद

Fri, 15 Apr 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
कानून व्यवस्था में सुधार की तैयारी - फोटो : demo pic
विज्ञापन
हरदोई। मुंबई बंदरगाह पर अग्निकांड में शहीद हुए अग्निशमन कर्मियों की स्मृति में फायर स्टेशन पर गुरुवार को स्मृति दिवस मनाया गया। इस मौके पर स्मृति परेड का भी आयोजन हुआ, जिसमें शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। 14 अप्रैल 1944 को मुंबई बंदरगाह पर हुए भीषण अग्निकांड में आग बुझाने में 66 अग्निशमन कर्मी शहीद हो गए थे।
विज्ञापन


उनकी याद में प्रतिवर्ष 14 अप्रैल को अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस एवं उसी दिन से एक सप्ताह तक अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है। इसी के तहत अग्निशमन केंद्र पर गुरुवार को अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी आरएस त्रिपाठी के नेतृत्व में स्मृति परेड का आयोजन किया गया और शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।

उन्होंने बताया कि आग से 20 अप्रैल तक अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा। आग की घटनाआें से बचने के लिए सावधानी रखें और खेत में फसल आदि की सुरक्षा का ध्यान रखें। उसके आस पास आग आदि न जलाएं। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास आग की घटनाओं की जानकारी होने पर शीघ्र ही मौके पर पहुंचना रहता है। इस मौके पर फायर कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें