फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: अपराध रोकने में नाकाम शाहाबाद के कोतवाल निलंबित, अरविंद राय बने नए कोतवाल

Thu, 19 Feb 2026 10:59 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई

सार

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने शाहाबाद कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह को निलंबित किया। लगातार आपराधिक घटनाओं को रोकने में नाकामी और विवेचना में लापरवाही के आरोप हैं। डकैती व हत्या जैसी वारदातें हुई थीं।
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने शाहाबाद कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह को निलंबित कर दिया है। लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं को रोकने में नाकामी और विवेचना में लापरवाही के आरोप में कार्रवाई की गई है। बिलग्राम कोतवाल अरविंद कुमार राय को शाहाबाद का नया कोतवाल बनाया गया है।

विज्ञापन


बीते दिनों शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में लगातार आपराधिक घटनाएं हुई थीं। डकैती की घटना से लेकर हत्या जैसी वारदात भी हुई थी। इसको लेकर शाहाबाद कोतवाल जीतेंद्र प्रताप सिंह की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे थे। शाहाबाद में डकैती की घटना को अंजाम देने वाले शातिरों की गिरफ्तारी में बरेली पुलिस को कामयाबी मिलने के बाद शाहबाद पुलिस को लेकर और ज्यादा सवाल उठ रहे थे। 

गुरुवार रात पुलिस अधीक्षक ने कोतवाल को निलंबित कर दिया। बिलग्राम कोतवाल अरविंद कुमार राय को शाहाबाद में तैनात किए जाने के बाद विशेष जांच प्रकोष्ठ के प्रभारी विजय कुमार को बिलग्राम का नया कोतवाल बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें