फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: शाहाबाद बस स्टैंड के काम को मिलेगी रफ्तार, शासन ने 70 लाख से अधिक दिए

विज्ञापन
फोटो 15: शाहाबाद में निर्माणाधीन बस स्टैंड। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। शाहाबाद में ठप पड़े परिवहन निगम के बस स्टैंड के काम को फिर से गति मिलने की उम्मीद है। शासन ने बस स्टैंड बनवाए जाने के लिए दूसरी किस्त में 70.32 लाख से अधिक रुपये दे दिए हैं। 2.74 करोड़ रुपये से बनवाए जाने वाले बस स्टैंड का काम वैसे तो दिसंबर तक ही पूरा होना था। रुपये न होने से जून माह से काम ठप था।
विज्ञापन

परिवहन निगम की ओर से शाहाबाद नगर में बस स्टैंड बनवाया जा रहा है। बस स्टैंड बनवाए जाने की जिम्मेदारों उप्र प्रोजेक्ट्स कॉरपोरेशन लि. को मिली है। शासन ने शाहाबाद में बस स्टैंड बनवाए जाने के लिए साल 2023-2024 में स्वीकृति दी थी। शासन ने परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक के पत्र और प्रस्ताव पर 2,74,00,000 रुपये की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति दी थी। उस समय शासन ने काम कराने के लिए कराए जाने के लिए पहली किस्त में 2,00,00,000 रुपये भी दे दिए थे जिससे शाहाबाद में बस स्टैंड बनवाए जाने की प्रक्रिया पूरी करते हुए कार्यदायी संस्था ने काम भी शुरू करा दिया था।
पहली किस्त के रुपये खर्च होने के बाद दूसरी किस्त के रुपये न मिलने से कार्यदायी संस्था ने छिटपुट काम तो कराए लेकिन प्रस्तावित बड़े काम ठप हो गए। काम ठप होने से जिले की प्रगति भी प्रभावित हुई। प्रशासन की ओर से किए गए प्रयास से शासन ने दूसरी किस्त में 70,32,000 रुपये दे दिए हैं।
विज्ञापन


-
जिले में विकास और निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान शाहाबाद बस स्टैंड का काम बंद होने की जानकारी मिली थी। कार्यदायी संस्था सहित उप्र परिवहन निगम विभाग के अधिकारियों को दूसरी किस्त के रुपये प्राप्त किए जाने के लिए कहा गया है। वहीं, शासन स्तर पर प्रयास किए जाने पर दूसरी किस्त के रुपये मिल गए हैं। कार्यदायी संस्था के परियोजना प्रबंधक से कहा गया कि अब तेजी से काम कराते हुए जल्द बस स्टैंड पूरा कराएं। ताकि यात्रियों को सुविधा और सहूलियत मिलनी शुरू हो सके। -अनुनय झा, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें