फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: गोपामऊ में 2.96 करोड़ से बनेंगे सात मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई/गोपामऊ। विधानसभा क्षेत्र गोपमाऊ के ग्रामीण इलाकों के सात मार्गों का निर्माण कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत 2.96 करोड़ का बजट आवंटित किया है। इन मार्गोँ के बन जाने से क्षेत्र के हजारों लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

गोपामऊ विधायक श्याम प्रकाश के प्रस्ताव पर डीएम एमपी सिंह ने मार्गों के तकनीकी परीक्षण कराया। डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कराकर शासन को भेजी थी। शासन ने डीपीआर के परीक्षण के बाद सात मार्गों के इंटरलॉकिंग और नाली निर्माण को स्वीकृति दी है। इसके लिए वर्ष 2022-23 में ही बजट भी जारी हो गया है।
विज्ञापन

इन मार्गों के निर्माण के लिए स्वीकृत हुई है राशि
- बिलरायां-पनवारी मार्ग से पुष्पताली में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होते हुए बरातघर तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण।
- बिलरायां-पनवारी मार्ग से ग्राम जनाई होते हुए लंबुई मार्ग तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण।
- अंबारी संपर्क मार्ग से संतोष सिंह के मकान होते हुए हनुमान मंदिर के आगे तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण।
- अलावलपुर संपर्क मार्ग से मुन्नूलाल तिवारी के मकान होते हुए पंडित हरिद्वारी लाल के आश्रम तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण।
- सहादतनगर बाजार से हरिहर सिंह के मकान होते हुए गुड्डू गुप्ता के मकान तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण।
- लालपुर भैंसरी पुलिया से संजय शुक्ला के महान होते हुए अन्नर प्रधान के घर तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण।
- ग्राम नयागांव भैंसरी प्राथमिक पाठशाला से डामर रोड तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें