हरदोई जिले के मल्लावा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नेवादा परसपुर निवासी रिंकू (26) ने पत्नी से विवाद के बाद फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों के मुताबिक रिंकू नशे का आदी था। मंगलवार की दोपहर बाद नशे की हालत में घर आया तो उसका पत्नी से विवाद हो गया।
इसके बाद पत्नी खेतों में पशुओं के लिए चारा लेने चली गई। इसी बीच रिंकू ने घर के अंदर कमरे में पत्नी की साड़ी से फंदा लगा लिया। परिजन उसे संडीला के निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाल शेषनाथ सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है।