फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात सूत्री मांगों के लिए मिशन का प्रदर्शन

Thu, 20 Aug 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
दैवी आपदा से पीड़ित किसानों का सर्वे कराकर जिले को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता दिलाने सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर चंबल घाटी विनोबा भावे मिशन संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया तथा राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंप कर कार्रवाई कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन


मिशन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकृष्ण यादव ने कहा कि फसलें चौपट होने के बावजूद अब तक शत प्रतिशत किसानों को मुआवजा नहीं दिलाया जा सका है, जिससे किसान इस बार धान की फसल भी नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके सामने आर्थिक संकट मंडराने लगा है।

उन्होंने कहा कि ब्लाक कोथावां के ग्राम महमूदपुर ऊगपुर निवासी कैलाशा, कछौना के ग्राम इमलीपुर निवासी बिंदेश्वरी, कछौना की किरन देवी व ग्राम इमलीपुर की शशि देवी सहित कई पात्र कितनी बार ही इंदिरा और लोहिया आवास की मांग को लेकर आवेदन कर चुके हैं, पर अब तक उनको पात्र मानते हुए आवास का लाभ नहीं दिया जा सका है।
विज्ञापन


कहा कि जल्द से जल्द जांच कराकर उक्त जैसे जरूरतमंदों को योजना का लाभ दिलवाते हुए आवासों का आवंटन कराना सुनिश्चित किया जाए। इस मामले में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि टड़ियावां थाना क्षेत्र में गद्दीपुरवा मजरा सिकंदरपुर निवासी हरिश्चंद्र द्वारा भगौती के खिलाफ कार्रवाई कराए जाने की मांग की जा रही है, जिस पर थाने की पुलिस इस प्रकरण को लगातार टाल रही है, जिस पर अविलंब रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी रमेश मिश्र को सौंपकर कार्रवाई कराने की मांग की। इस मौके पर दिनेश कुमार वर्मा, छत्रपाल यादव सहित काफी संख्या में पदाधिकारी और ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें