हरदोई। रेलवे बोर्ड ने सात जोड़ी ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया, तथा तीन जोड़ी ट्रेनों के फेरे कम किए हैं। निरस्त की गई ट्रेनों में शाहजहांपुर से लखनऊ तक जाने वाली मेमो ट्रेन भी शामिल है। रेलवे बोर्ड ने स्टाफ की कमी के कारण इन ट्रेनों के संचालन पर रोक लगाई है।
रेल यात्रियों को कुछ दिन परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कर्मचारियों की कमी के कारण रेलवे बोर्ड ने सात जोड़ी ट्रेनों को 27 व 28 जुलाई से निरस्त कर दिया है, और तीन जोड़ी ट्रेनों के फेरे कम कर दिए हैं।
हरदोई रेलवे स्टेशन से होकर जाने वाली लखनऊ सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन संख्या अप 54251 व 54252 डाउन, बालामऊ शाहजहांपुर पैसेंजर 54229 व 54230, शाहजहांपुर सीतापुर सिटी ट्रेन संख्या 54327 व 54328, सीतापुर कानपुर पैसेंजर ट्रेन संख्या 54325 व 54326, इलाहाबाद बरेली पैसेंजर ट्रेन संख्या 54377 व 54378, शाहजहांपुर लखनऊ मेमो ट्रेन संख्या 6221 व 6222 को अनिश्चित काल तक के लिए निरस्त कर दिया गया है।
जिन ट्रेनों के फेरे कम हुए हैं उनमें बालामऊ सीतापुर कैंट ट्रेन संख्या 54321 व 54322, बालामऊ लखनऊ पैसेंजर ट्रेन संख्या 54331 व 54332 और दिल्ली सीतापुर पैसेंजर ट्रेन संख्या 54075 व 54076 शामिल हैं। इन ट्रेनों का संचालन शनिवार और रविवार को नहीं होगा।
स्टेशन अधीक्षक राम रतन ने बताया के रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार सात जोड़ी ट्रेनों का संचालन 27 व 28 जुलाई से अगले निर्देशों तक निरस्त किया गया है और तीन जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों के फेरे कम किए गए हैं।