फोटो-07-सीएसएन कालेज में विश्वविद्यालीय परीक्षा के दौरान तलाशी लेते निरीक्षक। संवाद
- फोटो : HARDOI
सीएसएन कालेज में चल रही विश्वविद्यालय परीक्षा के दौरान शुक्रवार को तीन पालियों में बीए की परीक्षाएं हुई, जिसमें अंग्रेजी में सात तो इतिहास में 15 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
सीएसएन कालेज के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम पाली में बीए प्रथम वर्ष की इतिहास की परीक्षा हुई जिसमें 93 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें 15 अनुपस्थित रहे और 78 ने उपस्थित होकर परीक्षा दी। इसी तरह बीए द्वितीय वर्ष की अर्थशास्त्र की परीक्षा हुई।
जिसमें 31 पंजीकृत थे। जिसमें सभी ने उपस्थित होकर परीक्षा दी। इसी तरह बीए तृतीय वर्ष में अंग्रेजी साहित्य की परीक्षा हुई, जिसमें 105 पंजीकृत में से सात अनुपस्थित रहे जबकि 98 ने परीक्षा दी।
जीडीसी प्राचार्य नेत्रपाल सिंह ने बताया कि एमएससी द्वितीय वर्ष में गणित की परीक्षा में तीन पंजीकृत में से दो ने परीक्षा दी एक अनुपस्थित रहा।
एमएससी प्रथम में वनस्पति विज्ञान की परीक्षा में चार में से दो ने परीक्षा दी, दो अनुपस्थित रहे। बीएससी द्वितीय वर्ष में रसायन विज्ञान की परीक्षा हुई जिसमें 159 पंजीकृत में से 157 ने परीक्षा दी जिसमें दो अनुपस्थित रहे।
बीएससी प्रथम में गणित में 164 पंजीकृत में सवे 153 मौजूद रहे। जबकि 11 अनुपस्थित रहे। कुल मिलाकर आज की परीक्षाओं में 16 अनुपस्थित रहे।