फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: अधिशासी अभियंता मीटर समेत बिजली निगम के सात अधिकारियों का तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। विद्युत वितरण निगम में अधिकारियों की स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। अधिशासी अभियंता मीटर समेत सात अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला गैर जनपद किया गया है।
विज्ञापन

मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक की ओर से जारी आदेश के अनुसार अधिशासी अभियंता वितरण खंड संडीला अजय कुमार कनौजिय का तबादला उन्नाव हुआ है। उन्नाव के हसनगंज में तैनात अधिशासी अभियंता अनिल कुमार को संडीला का प्रभार दिया गया है। अधिशासी अभियंता परीक्षण खंड अमित राज चित्रवंशी का स्थानांतरण रायबरेली हुआ है। रायबरेली से फूलचंद भारती को हरदोई भेजा गया है। अवर अभियंता सूरज कुमार गुप्ता को संडीला से अयोध्या, कार्यकारी सहायक राजीव कुमार सिंह को बरेली, अतेंद्र कुमार को लखनऊ, अजय कुमार वर्मा को लखनऊ स्थानांतरित किया गया है। वितरण निगम के अधिकारियों के अनुसार अभी और भी आदेश आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें