फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैदिक रीतियों से संपन्न हुआ सात जोड़ों का विवाह

विज्ञापन
फोटो-16- नवदंपतियों को उपहार भेंट करते विधायक आशीष सिंह आशू। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
मल्लावां ब्लॉक सभागार में सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सात जोड़ों का वैदिक रीति रिवाज से विवाह कराया गया। मुख्य अतिथि विधायक आशीष सिंह आशू ने नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। विधायक व अधिकारियों ने दंपतियों को उपहार भी भेंट किए।
विज्ञापन

आचार्य महेंद्र शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ इब्राहिमपुर की राजकुमारी का विजय कुमार निवासी मोहल्ला काजीटोला, इब्राहिमपुर निवासी उमा देवी का विवाह शुभम निवासी लखनऊ से, भवनखेड़ा गांव निवासी आशा देवी का विवाह सुनील निवासी कस्बा मल्लावां, शंकर खेड़ा निवासी रुचि का विवाह राजकुमार निवासी ग्राम बेहटा जनपद उन्नाव, हेरवल निवासी संगीता का विवाह लवकुश निवासी ग्राम शाहपुर पवार, नयागांव की रागिनी देवी का सतीश निवासी लखनऊ व बांसा गांव निवासी शीलू का विवाह विजय कुमार निवासी ग्राम बखोर के साथ कराया।
विधायक व अधिकारियों ने नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया व उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर नीरज विद्यार्थी, पंकज त्रिपाठी, अरविंद कुमार, हरीश यादव, कन्हैयालाल व अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें