फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बैनामा कराने आए व्यापारी के साढ़े सात लाख रुपये चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। खेत का बैनामा कराने हरदोई रजिस्ट्री कार्यालय आए व्यापारी के बैग से चोरों ने साढ़े सात लाख रुपये पार कर दिए। घटना की जानकारी से अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की औपचारिकता पूरी कर व्यापारी से तहरीर देने के लिए कहा है।
विज्ञापन

माधौगंज निवासी नवल माहेश्वरी की गिनती जिले के बड़े और प्रतिष्ठित व्यापारियों में होती है। शुक्रवार को वे भतीजे रंजन माहेश्वरी के साथ उमरापुर गांव में स्थित एक खेत का बैनामा कराने के लिए रजिस्ट्री कार्यालय आए थे। यहां वह एक दस्तावेज लेखक के यहां बैठे थे। इसी दौरान वहां रखे एक बैग से साढ़े सात लाख रुपये चोरी हो गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना का पता चलते ही व्यापारी सकते में आ गए। उन्होंने पुलिस के उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी। एसपी के निर्देश पर शहर कोतवाल संजय पांडेय मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी की। नवल माहेश्वरी ने बताया कि बैग की चेन खुली देखकर उन्हें शंका हुई और जब बैग देखा, तो उसमें रुपये नहीं थे। दिनदहाड़े हुई इस घटना से शहर कोतवाली की पुलिसिंग पर भी सवाल उठने लगे हैं।


व्यापारी पर ही बिफर पड़े शहर कोतवाल
व्यापारी नवल माहेश्वरी के साढ़े सात लाख रुपये चोरी होने की जानकारी पर शहर कोतवाल संजय पांडेय मौके पर पहुंचे। व्यापारी को खुलासे का आश्वासन देने या ढांढस बंधानेे की जगह वह व्यापारी पर ही बिफर पड़े। उन्होंने व्यापारी से कहा कि रुपये लेकर चलते हो, तो सुरक्षा भी किया करो। संभालकर रुपये रखने चाहिए थे। कोतवाल के इस रुख से सकते में आए व्यापारी नवल माहेश्वरी ने कोतवाल से कहा कि आपको जांच करनी हो तो कर लीजिए नहीं तो उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी जा चुकी है। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कोतवाल इस बात से ज्यादा नाराज थे कि घटना की जानकारी उन्हें न देकर सीधे एसपी को क्यों दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें