फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सितंबर को रहेंगे कर्मचारी हड़ताल पर

Mon, 31 Aug 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य कर्मचारी शिक्षक  समन्वय समिति की रविवार को शिक्षक भवन में हुई बैठक में सरकारों की वादा खिलाफी के विरोध में दो सितंबर को शिक्षक समन्वय समिति से जुड़े संगठन दो सितंबर को हड़ताल पर रहने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


बैठक को संबोधित करते हुए समन्वय समिति अध्यक्ष शिवशंकर पांडे ने कहा कि समन्वय समिति की ज्वलंत समस्याओं पर राज्य सरकार कुंडली मारे बैठी है। द्विपक्षीय वार्ता के माध्यम से समस्याओं का समाधान अवरुद्ध हो चुका है। कर्मचारियों एवं टीचरों पर छठे वेतन आयोग की संस्तुतियाें को पूर्ण रूपेण लागू नहीं किया गया।

कहा कि केंद्र सरकार द्वारा नई पेंशन व्यवस्था को समाप्त कर पुरानी पेंशन व्यवस्था को बनाए रखने के बाबत कोई कार्यवाही न करने, कें द्र सरकार द्वारा देसी व विदेशी उद्योगपतियों से सांठगांठ करके सरकारी संस्थाओं को समाप्त करने का प्रयास करना। सरकारी आंकड़ों मेें महंगाई दरों को घटाकर प्रदर्शित कर आम लोगों को भ्रमित करने सहित ज्वलंत समस्याओं को लेकर दो सितंबर को एक दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि समन्वय समिति से जुड़े सभी संगठनों, पदाधिकारियों व सदस्यों से आह्वान किया जा रहा कि एक दिवसीय हड़ताल को सफल बनाएं। इस मौके पर संयोजक गजेंद्र पाल सिंह, राजीव मिश्र, विपिन कुमार सिंह, किसान चौरसिया, एसके मिश्र और बुद्धि सागर शुक्ल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें