फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: महिला सिपाही को फोन पर भेजे अश्लील संदेश और वीडियो, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदाेई। जिले के एक थाने में तैनात महिला पुलिसकर्मी को वीडियो कॉल पर अश्लील बातें करने का मामला सामने आया है। वाट्सएप पर फोन और वाट्सएप कॉल कर परेशान करने का भी आरोप है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


बिलग्राम सर्किल के एक थाने में तैनात महिला सिपाही ने तहरीर दी है। इसमें कहा, एक युवक उसे कई दिनों से परेशान कर रहा है। सिपाही का दावा है कि वह युवक को नहीं जानती है। अश्लील बात करने को कहता है और अश्लील फोटो की मांग करता है।
खुद को पुलिस अफसरों का करीबी बताकर भी दबाव बनाने की कोशिश की। शारीरिक संबंध स्थापित करने पर स्कूटी उपहार में देने की बात कही। ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दी। सिपाही ने पांच अलग-अलग मोबाइल नंबरों से वाट्सएप वीडियो कॉल आने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

विवेचना के दौरान पता चला कि यह सब शहर कोतवाली क्षेत्र के कौशलपुरी निवासी दीपक सिंह कर रहा था। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें