फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे भ्रूण मिलने से सनसनी

विज्ञापन
पचकोहरा में भ्रूण देखते सुरसा थानाध्यक्ष वीरेंद्र तोमर व फॉरेंसिक टीम। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
बघौली। सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम पचकोहरा में सड़क किनारे भ्रूण मिलने से खलबली मच गई। घटना की जानकारी पर सुरसा थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भाजपा के मंडल अध्यक्ष की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट भी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह ग्राम पचकोहरा के ग्रामीण जब गांव में निकले तो शराब के ठेके के पास सड़क किनारे भ्रूण पड़ा मिला। लगभग छह माह के भ्रूण को देखकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
सूचना पर सुरसा थानाध्यक्ष वीरेंद्र तोमर और फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि संभवत: किसी गर्भवती महिला ने गर्भपात की दवा खा ली और इसके बाद यह स्थिति बन गई। जहां पर भ्रूण मिला है, उसके 50 मीटर आगे तक खून की बूंदे भी दिखीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बम्हनाखेड़ा मंडल के भाजपा अध्यक्ष अर्जुन सिंह चंदेल की तहरीर पर धारा 318 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें