फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: जनरेटर के भुगतान के बदले 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते नगर पालिका का वरिष्ठ लिपिक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलग्राम (हरदोई)। जनरेटर का भुगतान करने के बदले 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक रूपेश खन्ना को एंटी करप्शन टीम ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। टीम ने कई घंटे तक वरिष्ठ लिपिक से पूछताछ भी की। मौके से 50 हजार रुपये भी बरामद हुए हैं। इस मामले में टीम चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राजकुमार से भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

एंटी करप्शन टीम से एक ठेकेदार ने शिकायत दर्ज कराई थी। इस शिकायत में कहा था कि उसने जेम पोर्टल के जरिए नगर पालिका को जनरेटर की आपूर्ति के लिए टेंडर डाला था। टेंंडर मिल जाने के बाद उन्होंने जनरेटर भी उपलब्ध करा दिया था। इसके बावजूद नगर पालिका से जनरेटर का भुगतान नहीं हो रहा था। कई बार प्रयास किया गया, लेकिन उन्हें भुगतान नहीं मिला। विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि भुगतान के एवज में ठेकेदार से 90 हजार रुपये की मांग की जा रही थी। ठेकेदार ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन विभाग से की थी।
इसी क्रम में बुधवार को ठेकेदार नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक रूपेश खन्ना को पचास हजार रुपये देने पहुंचे। लिपिक ने रुपये लेने के बाद वहां मौजूद चपरासी राजकुमार से यह रुपये अपनी अलमारी में रखवा दिए। इसी बीच एंटी करप्शन टीम निरीक्षक टीपी वर्मा के नेतृत्व में मौके पर पहुंच गई। टीम ने रुपेश खन्ना और राज कुमार से पूछताछ की।
विज्ञापन

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रूपेश खन्ना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। फिलहाल राजकुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। एंटी करप्शन टीम दो वाहनों से बिलग्राम नगर पालिका पहुंची थी। टीम की कार्रवाई के बाद नगर पालिका परिसर में अफरा तफरी का माहौल रहा। एंटी करप्शन टीम रूपेश खन्ना को लेकर बिलग्राम कोतवाली गई है।
-
पहले भी रिश्वत लेते पकड़े जा चुके हैं अफसर और कर्मचारी
15 जून को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते ईओ पकड़े गए थे
नगर पालिका परिषद शाहाबाद के अधिशासी अधिकारी रहे कृष्ण कुमार सोनकर 15 जून को अपने आवास पर दो लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए थे। बिजली सामग्री आपूर्ति और विद्युत उपकरण लगाए जाने के बकाया भुगतान के एवज में उन्होंने फर्म संचालक से रिश्वत ली थी।

एस्टीमेट के नाम पर रिश्वत लेते पकड़े गए थे जेई

विद्युत उपकेंद्र कराही में तैनात रहे अवर अभियंता पवन वर्मा को 22 हजार रिश्वत लेते एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया. नलकूप कनेक्शन एस्टीमेट के नाम पर रुपये की मांग की थी। एंटी करप्शन टीम ने 22 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए 26 अप्रैल को रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।

-
नक्शा दुरुस्तीकरण के नाम लिए थे 20 हजार
तहसील सदर महीनकुंड भड़ायल सर्किल में तैनात रहे कानूनगो कमल किशोर को एंटी करप्शन टीम ने 14 अगस्त को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते समय गिरफ्तार किया था। कानूनगो ने यह रिश्वत किसान से भूमि के नक्शा दुरुस्तीकरण के लिए ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें