फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर सीमा से बाहर की जाएंगीं दूध डेयरियां

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पालिका व पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार को नगर क्षेत्र में चट्टों को शहर से बाहर करने के लिए अभियान चलाया। 30 चट्टों पर छापे मारकर संचालकों को हिदायत दी गई। वहीं सात चट्टों को शहरी क्षेत्र से हटा दिया गया। ईओ ने बताया कि शहर से करीब 190 चट्टों को बाहर किया जाएगा।
विज्ञापन

ईओ नगर पालिका रविशंकर शुक्ला ने बताया कि शहर के बीच में संचालित चट्टों को बाहर करने के निर्देश काफी समय पूर्व दिए जा चुके हैं। 80 से अधिक नोटिसें भी दी गईं लेकिन इसके बाद भी चट्टों का संचालन जारी है। अब डीएम पुलकित खरे ने निर्देश जारी किए हैं अभियान चलाकर चट्टों को नगर सीमा से बाहर किया जाए। ऐसा न होने पर चट्टा संचालकों पर एफआईआर दर्ज होगी। इसी को लेकर सोमवार को अवैध रूप से नगर में चल रहे चट्टों को हटाने का अभियान चलाया गया। मोहल्ला भट्ठापुरवा, बावन चुंगी की तरफ, छोटा चौराहे के आसपास, महाराज सिंह पार्क के पास करीब 30 चट्टा संचालकों को सख्त हिदायत दी गई। सात चट्टे खाली करवाए तो शेष को 24 घंटे का समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें