फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हे को नशे में देख शादी से इनकार

विज्ञापन
विज्ञापन
कछौना। शादी से पहले ही शराब पीकर जश्न मनाना दूल्हे और बरातियों को महंगा पड़ गया। शादी के पंडाल में दूल्हे और बरातियों को नशे में बहकता देख दुल्हन ने हंगामा करते हुए नशे में धुत युवक से शादी करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद पूरी बरात बिना दुल्हन के ही बैरंग लौट गई। वाकया कछौना थाने के गौरी फखरुद्दीन के मजरा नउआ खेड़ा का है। यहां के एक परिवार ने लड़की की शादी उन्नाव जिले के कन्हऊ गांव निवासी चंद्र किशोर के बेटे राजकुमार तय हुई थी।
शनिवार की रात चंद्र किशोर बरात लेकर वहां पहुंचे। द्वारचार के दौरान बरातियों के साथ ही दूल्हा भी बहक रहा था। वधू पक्ष के लोगों के स्वागत करने के बाद बरातियों ने खाना-पीना शुरू किया।
विज्ञापन

कुछ ही देर में बरातियों को नशा और चढ़ गया। दूल्हे और उसके दोस्तों के नशे में होने की खबर दुल्हन तक पहुंची तो उसने शादी से मना कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में मान-मनौव्वल का दौर शुरू हुआ।
देर रात तक चली पंचायत के बाद भी दुल्हन नशे में धुत राजकुमार से शादी करने को राजी नहीं हुई। लिहाजा, लेनदेन का हिसाब करने के बाद देर रात बरात को बिना दुल्हन वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें