इंदिरा आवास योजना में वित्तीय वर्ष 12-13 में चयनित
लाभार्थियों को अभी दूसरी किश्त नहीं मिल सकी है। ग्राम सचिवों द्वारा आवास
की द्वितीय किश्त की डिमांड न करने पर भी बीडीओ माधौगंज ने पांच ग्राम
सचिवों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति सीडीओ से की है।
विकास खंड
माधौगंज में जिम्मेदारों की लापरवाही से आवासविहीन लोगों को छत अभी तक नहीं
मिल सकी। वित्तीय वर्ष 12-13 में इंदिरा आवास योजना के तहत कई ग्रामों से
चयनित 10 पात्रों को आवास बनाने को दूसरी किश्त का आवंटन नहीं हुआ
ग्राम
सेलापुर निवासी राजरानी, डेडनीसरैया निवासी गुड्डी, बलेहराकमालपुर निवासी
रामबेटी, करवां निवासी रामदेवी, खंदेरिया निवासी गीता देवी, बढ़नवा निवासी
चंपा, अटवा निवासी जैबुननिशा, खर्दामदारपुर निवासी कृष्णकुमार, जालिहापुर
निवासी राम प्यारी तथा चंदौली निवासी राजेश्वरी को इंदिरा आवास बनाने को
प्रथम किश्त का आवंटन किया गया, पर दूसरी किश्त नहीं मिली।
सीडीओ वीके
गुप्ता ने आवासों की समीक्षा की तो अवशेष आवासों के मामले में रोष जताया और
दो दिन में किश्त की डिमांड के निर्देश दिए। जिस पर तत्कालीन बीडीओ
बृजेंद्र पांडेय ने ग्राम सचिव सुशील कुमार, प्रवीन कुमार, रेनू, बिजेंद्र
कुमार व योगेंद्र कुमार से पात्रों को आवास की द्वितीय किश्त आवंटित न करने
पर स्पष्टीकरण तलब किया।
कहा कि पात्रों के लिए द्वितीय किश्त की मांग अभी
तक क्यों नहीं की गई। यदि मांग की गई तो प्रति मुहैया कराएं। उन्होंने दो
दिन में स्पष्टीकरण लाभार्थी की पासबुुक सहित मांगा है। साथ ही सीडीओ को
दंडात्मक कार्रवाई की संस्तुति की है।