फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्याम व रानू को भगवा चोला ओढ़ाने को मौसम संग बरसे वोट

Sat, 11 Mar 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
सवायजपुर से भाजपा से विजयी प्रत्याशी माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
हरदोई। गोपामऊ से भाजपा प्रत्याशी श्याम प्रकाश व शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू सहित सातों प्रत्याशियों को जीत का भगवा चोला ओढ़ाने के लिए मौसम भी लालायित दिखा। शनिवार को मौसम की अंगड़ाई के साथ-साथ जब ईवीएम ने वोटों को बरसाना शुरू किया तो प्रत्याशियों की जीत और पास आती गई। जिले की आठ सीटों पर सबसे अधिक गोपमाऊ सीट पर श्याम को 31525 तो सवायजपुर सीट पर रानू को 30169 वोटों से जीत दर्ज हुई। 
विज्ञापन


शनिवार को परिणामों के आते-आते मौसम ने अपना रुख बदल दिया। बारिश हुई। मंडी परिसर में कीचड़ हुआ और उसमें प्रत्याशी सात सीटों पर भगवा चोले में ही नजर आई। मौसम के रुख बदलते ही भाजपा प्रत्याशियों के जीत का अंतर भी बढ़ता चला गया। बारिश होने के साथ ही सभी प्रत्याशी विजेता घोषित किए गए। सबसे अच्छी जीत गोपामऊ से भजपा प्रत्याशी श्याम प्रकाश की हुई।

जिनकी जीत सबसे अधिक 31525 वोटों से हुई। इसके बाद नंबर दो पर जीतने वालों में सवायजपुर से माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू रहे जिनको 30169 वोटों से जीत मिली। इसके अलावा सांडी से भाजपा प्रत्याशी प्रभाष कुमार 20382, बालामऊ से भाजपा प्रत्याशी रामपाल वर्मा 22879, संडीला से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार अग्रवाल 20489 वोटों से जीते। जबकि मल्लावां बिलग्राम  से भाजपा प्रत्याशी आशीष सिंह आशू को 7789 वोटों से जीत मिली।
विज्ञापन


जबकि शाहाबाद से भाजपा प्रत्याशी रजनी तिवारी को शाहाबाद में 4208 वोटों से जीत दिलाई। जबकि हरदोई सीट पर सपा प्रत्याशी नितिन अग्रवाल को काफी कम वोट 5046 वोटों से ही जीत मिल सकी। कुल मिलाकर भगवा रंग पर वोटों की वर्षा का देखकर मंडी परिसर के अंदर अधिकारियों से लेकर बाहर जनता तक ने इस बात को माना कि सीटों के परिवर्तन को लेकर प्रकृति भी कुछ कहना चाहती थी। मौमस बदला और मंडी से लेकर हर जगह कीचड़ हो गया और उसके बाद एक के बाद एक करके इसी कीचड़ से जीत का सेहरा बांध के भाजपा प्रत्याशी जीतते दिखे। 
विज्ञापन

 
कुछ इस अंतर से मिली प्रत्याशियों को जीत
सवायजपुर  माधवेंद्र प्रताप सिंह    30169
शाहाबाद    रजनी तिवारी      4208
हरदोई      नितिन अग्रवाल       5046
सांडी       प्रभाष कुमार      20382
बालामऊ    रामपाल वर्मा     22879
संडीला      राजकुमार अग्रवाल    20489
मल्लावां बिलग्राम  आशीष सिंह आशू  7789
गोपामऊ      श्याम प्रकाश   31525
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें