फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम ने नहीं दिखाई अभी नर्मी

Fri, 19 Jun 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम के तेवर और भी अधिक गर्म हो गए हैं, जिसके चलते गुुरुवार को भी लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। तेज तपिश के चलते धूप ने लोगों के चेहरों की रंगत को उड़ा दी, वहीं उमस से लोग गर्मी से बेहाल हो रहे हैं।
विज्ञापन


इस बाबत मौसम वैज्ञानिक जयशंकर मिश्रा ने बताया कि गुरुवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री रिकार्ड किया गया है। इसके अलावा बढ़ी उमस से जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त है। उमस और तापमान से लोगों को अब राहत मिलती नहीं दिख रही है।

इसी तरह यदि उमस बढ़ी तो निश्चित तौर पर बारिश की संभावना बनती है। इधर, तेज धूप के साथ ही चल रही गर्म हवाएं लोगों को चुभने लगी हैं। गर्म हवाओं के थपेड़ों से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है और लोगों के लिए दो पहिया वाहनों से चलना मुश्किल भरा हो गया है।
विज्ञापन


मौसम के इन तेवरों से सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों व बुजुर्गों को हो रही है। गुरुवार को भी दोपहर बाद सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिला। जो कोई आता-जाता दिखा भी वह भी धूप से अपनी अपनी सामर्थ्य के हिसाब से बचाव करता दिखा। कोई चश्मा लगाकर तो कोई गमछा पहनकर गंतव्य की ओर जाता दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें