फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर का दूसरे दिन भी जारी रहा सर्च अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई । शहर के बड़े पान मसाला कारोबारी के ठिकानों पर आयकर विभाग का सर्च अभियान दूसरे दिन भी जारी रही। बुधवार को शुरू हुई कार्रवाई गुरुवार दोपहर बाद तक जारी है।
विज्ञापन

बड़ी संख्या में आईटी की टीमें कारोबारी के सभी संभावित ठिकानों को खंगाल रही हैं। जिले में हर तरफ आयकर विभाग की कार्रवाई की चर्चा है।
बुधवार सुबह करीब आठ बजे आयकर विभाग की कई टीमों ने पान मसाला सहित अन्य कारोबारों से जुड़े शहर के बड़े कारोबारी सुधीर अवस्थी एवं प्रवीण अवस्थी के घर, कार्यालय, गेस्ट हाउस समेत अन्य ठिकानों पर सर्वे शुरू हुआ था।
पहले दिन करीब 12 घंटे तक चली कार्रवाई में लगभग तीन करोड़ से अधिक की बरामदगी हुई थी।
इसके बाद दूूसरे दिन गुरुवार को सुबह से ही आईटी की टीमों ने पान मसाला कारोबारी के यहां सुबह आठ बजे से घर, कार्यालय, गेस्ट हाउस समेत अन्य ठिकानों पर सर्च अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, आयकर विभाग की कार्रवाई को लेकर दूसरे दिन गुरुवार को शहर के व्यापारियों में हड़कंप रहा। लोग तमाम तरह की अटकलें लगा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें