सवायजपुर। सोशल नेटवर्किंग पर फोटो लगवाकर दूसरों से लाइक व कमेंट पाने की ख्वाहिश में इस बार तहसील का एक वकील फंसता नजर आ रहे है। तहसील में एसडीएम के चैंबर में उन्हीं की कुर्सी पर बैठ फोटो खिंचवाई और उसे सोशल नेटवर्किंग पर अपलोड भी कर दिया। अपने केबिन और कुर्सी पर किसी को बैठा देख एसडीएम ने भी थाने में तहरीर भेज कार्रवाई को लिख दिया है।
अभी हाल में ही दो टीचरों पर व्हाट्सएप पर अभद्र टिप्पणी करने पर कार्रवाई हुई थी। एसडीएम सवायजपुर संजीव सिंह ने शनिवार को व्हाट्सएप पर अपने चैंबर व अपनी कुर्सी पर एक वकील की फोटो देख स्टाफ से जवाब तलब किया। लोनार कोतवाली में तहरीर नाजिर प्रेम कुमार के माध्यम से भेज वकील के खिलाफ कार्रवाई को लिखा है। कोतवाली प्रभारी श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि शिकायत उनके पास आ चुकी है एफआईआर नियमानुसार दर्ज की जाएगी।