फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण

Tue, 23 Aug 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
विज्ञापन
निरीक्षण करते एसडीएम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सवायजपुर/पाली। नवागत एसडीएम वंदना त्रिवेदी ने मंगलवार को कार्यभार ग्रहण करने के बाद तहसील के कंप्यूटर  संग्रह अभिलेखागार कार्यालयों में कामकाज देखा। एसडीएम ने मतदाता पंजीकरण कार्यालय में अव्यवस्था पर लिपिक सौरभ को फटकार लगाई। प्रचार प्रसार के लिए पंपलेट वैनर लगाने व  विंडो सिस्टम लागू करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने बाढ़ प्रभावित गांवों का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन


एसडीएम ने पूर्ति निरीक्षक एसपी सिंह के देर से तहसील पहुंचने पर नाराजगी जताई। कहा कि कोटे की दुकानों का निरीक्षण कर गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई करें। इस दौरान तहसीलदार राजेश चौरसिया, नायब तहसीलदार आशीष सिंह, रामदास सहित तहसील कर्मी मौजूद रहे।

उधर, एसडीएम ने तहसीलदार के साथ पाली नगर का दौरा कर साफ सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद बाढ़  प्रभावित ग्राम खुरर्मपुरवा, अदनिया, बाबरपुर एवं कटरी छोछपुर का निरीक्षण किया। सभी जगह पानी घटता हुआ पाया। उन्होंने ग्राम प्रधानों से कहा कि किसी प्रकार की समस्या होने पर उन्हें सूचना दी जाए। उधर, पीसी लाला श्रीवास्तव ने एसडीएम शाहाबाद का कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने एक साल के अंदर दूसरी बार कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर तहसीलदार अबुल कलाम आदि अधिकारी मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें