फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: निरीक्षण में एसडीएम को गैर हाजिर मिले दो सफाईकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पाली। एसडीएम सवायजपुर ने सोमवार दोपहर बाद पाली नगर पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दो सफाई कर्मचारी गैर हाजिर मिले। दोनों का एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति एसडीएम ने की है। एसडीएम ने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को सप्ताह में कम से कम तीन दिन पाली में भी बैठने के लिए कहा है। निकाय क्षेत्र में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव वृहद स्तर पर कराने के निर्देश भी दिए हैं।
एसडीएम सवायजपुर डा. अरुणिमा श्रीवास्तव ने निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजिका का जायजा लिया। इस दौरान मंजेश कुमार और संजीव वाल्मीकि नाम के दो सफाईकर्मी गैर हाजिर मिले। उन्होंने अन्य अभिलेखों का जायजा लेते हुए इन्हें दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। एंटी लार्वा केमिकल का छिड़काव न होने की शिकायतें मिलने पर एसडीएम ने नाराजगी जताई और हर रोज छिड़काव करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी जय प्रकाश के पास माधौगंज के साथ पाली का अतिरिक्त प्रभार है। एसडीएम ने कहा कि सप्ताह में कम से कम तीन दिन यहां भी बैठा करें। एसडीएम ने सभी खामियों को दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें