फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: वाहन की टक्कर से स्कार्पियो पलटी, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलग्राम। दिल्ली से दरभंगा जा रही स्कार्पियो में गंगा एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 324 पर ओवरटेक करते समय बृहस्पतिवार सुबह किसी वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में दो बहनों समेत चार लोग घायल हो गए। निकाह में शामिल होने के लिए चारों लोग दरभंगा जा रहे थे।
विज्ञापन

नई दिल्ली के पहाड़गंज निवासी यूनुस (38) की बहन नाजनी (24) का निकाह 30 नवंबर को बिहार के दरभंगा में है। यूनुस स्कार्पियो से बहन नाजनी और रेशमा (25) व परिवार के ही गाजियाबाद के डासना निवासी शाहिद रजा (23) के साथ बुधवार की आधीरात के बाद दरभंगा जाने के लिए निकले थे। गंगा एक्सप्रेसवे पर बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में ओवरटेक करते समय किसी वाहन ने स्कार्पियो में टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से स्कार्पियो पलट गई। हादसे में यूनुस समेत चारों लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची यूपीडा की टीम ने घायलों को सीएचसी हरपालपुर पहुंचाया जहां से रेशमा, नाजनी और यूनुस को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें