फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-लखनऊ मार्ग पर नयागांव के निकट शनिवार की देर शाम कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोटें आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्कूटी सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए था। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम धन्योरा निवासी अंकित (25) पुत्र अखिलेश गांव में रहकर खेती करता था। शनिवार को वह किसी कार्य से स्कूटी से हरदोई आया था। देर शाम गांव धन्योरा जा रहा था। हरदोई-लखनऊ मार्ग पर देहात कोतवाली क्षेत्र में ग्राम नयागांव के निकट कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अंकित स्कूटी से उछल कर सड़क पर सिर के बल जा गिरा। हेलमेट न लगाए होने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। शव के पास से मिले मोबाइल फोन से परिजनों को जानकारी दी गई। मृतक दो भाइयों में बड़ा था और अविवाहित था। देहात कोतवाल रंधा सिंह ने बताया कि कार का पता नहीं चल सका है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें