हरदोई। माध्यमिक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कई ऐसे विद्यालय हैं, जिनमें छात्र संख्या शून्य हो गई है। दो साल से एक भी विद्यार्थी का पंजीकरण न कराने वाले 10 विद्यालयों को नोटिस जारी किया गया है।
माध्यमिक शिक्षा विभाग से संबद्ध जिले में 627 विद्यालय संचालित हैं। इनमें 55 राजकीय,72 एडेड और शेष वित्तविहीन विद्यालय है। वित्त विहीन विद्यालयों में छात्रों का नामांकन कम हो रहा है। कई विद्यालयों में विद्यार्थियों का नामांकन बहुत ही कम है। ऐसे विद्यालयों की लगातार समीक्षा की जा रही है। जिले के दस ऐसे विद्यालय हैं, जिनमें विगत दो वर्ष से एक भी विद्यार्थी का कक्षा नौ से 12 तक में ऑनलाइन पंजीकरण नहीं कराया गया। ऐसे सभी विद्यालयों को जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुंद प्रसाद की ओर से नोटिस जारी किया गया है।