फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानकों की अनदेखी करने वाले स्कूल नहीं बनेंगे परीक्षा केंद्र :डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाई स्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों के निर्धारण को लेकर स्वामी विवेकानंद सभागार में बैठक हुई। जिलाधिकारी राहुल पांडेय ने कहा कि परीक्षा केंद्रों के चयन में मानकों का गंभीरता से पालन किया जाए।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र निर्धारण समिति की बैठक में जिलाधिकारी राहुल पांडेय ने कहा कि जो भी विद्यालय शासन की ओर से तय मानकों को पूरा नहीं करते हैं, उन्हें किसी भी स्थिति में परीक्षा केंद्र न बनाया जाए। विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान अनावश्यक रूप से लंबी दूरी तय न करनी पड़े, इसका पूरा ख्याल रखा जाए। सभी बिंदुओं पर आवश्यकतानुसार भौतिक सत्यापन कराने के उपरांत ही अंतिम सूची बोर्ड को प्रेषित की जाए। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरविंद कुमार पाठक ने बताया कि शासन स्तर से परीक्षा केंद्र निर्धारण के संबंध में स्पष्ट मानक निर्धारित किए गए हैं, जिनके क्रम में ऑनलाइन फीडिंग का कार्य समय पर पूरा करा लिया गया है। अब इन्हीं तय मानकों के आधार पर ही केंद्रों का अंतिम चयन किया जाएगा।अपर जिलाधिकारी न्यायिक राजेंद्र कुमार सहित समिति के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें