फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंधों के बीच खुले स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कोरोना संक्रमण के डर और कोविड नियमों के प्रतिबंधों के बीच सोमवार को नौवीं से ऊपर की कक्षाएं आरंभ कर दी गईं। स्कूलों में पहले दिन संक्रमण के डर का काफी असर देखने को मिला।
विज्ञापन

कक्षाओं में बच्चों की संख्या कम रही। बच्चों और शिक्षकों ने कोरोना संक्रमण से बचाव के सभी एहतियात बरते। हालांकि, कुछ ग्रामीण अंचलों के स्कूलों में कोविड नियमों के अनुपालन में लापरवाही देखी गई।
जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद के नौवीं से बारहवीं तक के स्कूल व उच्च शिक्षा के सभी कालेज सोमवार से खोल दिए गए हैं। स्कूल-कालेजों में बच्चों की उपस्थिति का प्रतिशत काफी कम रहा। अभिभावक बच्चों को डर की वजह से अभी स्कूल भेजने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन

हालांकि, प्रशासन ने संक्रमण से बचाव के सभी इंतजाम दुरुस्त रखे। शहर के ज्यादातर स्कूलों में कोविड नियमों का पालन देखा गया। ग्रामीण अंचलों में कुछ स्कूलों में कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन की खबरें मिलती रहीं।
विज्ञापन

डीआईओएस वीके दुबे ने बताया कि सभी स्कूलों में शासन की गाइडलाइन के अनुसार शिक्षण कार्य कराया जा रहा है। कोविड नियमों का पूर्ण अनुपालन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें