फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पानी भरी खाई में गिरी स्कूल वैन, बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संडीला। संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर मंगलवार को एक स्कूल वैन अनियंत्रित होकर समदखेड़ा के पास पानी भरी खाई में जा गिरी। बच्चों में सुरक्षित निकलने के लिए लोग दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने किसी तरह से बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया।
कस्बा के एसबी पब्लिक स्कूल में अवकाश के बाद बच्चों को लेकर स्कूल वैन बच्चों को लेकर बेहंदर जा रही थी। वैन को कस्बा के मोहल्ला हाजी जमील मदरसा इमलियाबाग निवासी जाबिर चला रहे थे। संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर समदखेड़ा के पास वैन अनियंत्रित हो गई और पानी भरी खाईं चली गई। वैन के पानी में जाने से इस पर सवार 12 बच्चों में अपनी जान बचाने को लेकर चीख-पुकार करने लगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बच्चों को वैन से सुरक्षित निकाल लिया और किसी भी बच्चे कोई गंभीर चोट नहीं पहुंचने दी। वैन में बेहंदर के मुसनाखेड़ा के बच्चे विराज यादव, अनुराग, अंश, विनीत, शिवा, मिंटू, आकांक्षा, प्रतीक्षा, राजवीर व नसीर सवार थे। सभी को दूसरी वैन से उन्हें घर भिजवाया गया।
विज्ञापन

समय से न पहुंचते ग्रामीण तो हो सकता था बड़ा हादसा
बांगरमऊ मार्ग पर खाई में वैन के घुसते ही यदि समय से ग्रामीण न पहुंचते तो, बड़ा हादसा हो सकता था। नगर में कई स्कूलों की छोटी-बड़ी गाड़ियां बच्चों को स्कूल लाने और घर छोड़ने के लिए चलती हैं। इनमें क्षमता से ज्यादा बच्चों को लेकर चलते हैं, जब भी कोई हादसा होता है तब अधिकारियों की आखें खुल जाती हैं और अभियान चलाया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें