फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में बच्चे बोले हिप-हिप हुर्रे

विज्ञापन
फोटो-18-हाईस्कूल का रिजल्ट आने के बाद डाल सिंह मेमोरियल स्कूल में उछल कर खुशियां मनाते परीक्षार्थ? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। शहर के रफी अहमद किदवाई इंटर कालेज में इंटरमीडिएट का परीक्षाफल 94 प्रतिशत रहा। जिसमें 88 परीक्षार्थियों ने सम्मान सहित परीक्षा उत्तीर्ण की। हाईस्कूल में 88.5 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। परिणाम घोषित होने के बाद छात्रों ने स्कूलों में पहुंच खुशियां भी मनाईं। शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन

कालेज के प्रबंधक अरुणेश वाजपेयी व प्रधानाचार्य डॉ. अमित कुमार वर्मा ने बताया कि इंटर में विज्ञान वर्ग में अनमोल सिंह, अभिनव दीक्षित, मानस गुप्ता, कला वर्ग में अक्षय प्रताप सिंह, दिव्यांशु गौतम एवं रामजी व व्यावसायिक वर्ग में अमन प्रजापति, मो. सैफ, रामभद्र सिंह ने सर्वाधिक अंक प्राप्त किए। नगर के जेके पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। हाईस्कूल में 89 फीसदी अंक प्राप्त कर देवांश अवस्थी में स्कूल में टॉप किया। 88.5 फीसदी अंक प्राप्त कर आयुष मिश्रा दूसरे नंबर पर रहे। प्रियांशी अवस्थी ने 86.16 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बालिकाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इंटर में प्रशांत मिश्रा और गोपाल तिवारी ने संयुक्त रूप से 79.60 फीसदी अंक प्राप्त किए। लता सिंह ने 79.27 अंक प्राप्त कर बालिकाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इसके अलावा डाल सिंह मेमोरियल स्कूल में हाईस्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। हाईस्कूल में 88 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। छात्रा गुंजन यादव सर्वाधिक 89.35 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में अव्वल रहीं। 89.17 प्रतिशत के साथ शिवम गुप्ता दूसरे स्थान पर व 88.67 प्रतिशत अंक पाकर अंशु वर्मा तीसरे स्थान पर रहीं। इधर केपी सिंह इंटर कालेज रुद्दीखेड़ा माधौगंज का इंटर का परिणाम 86 प्रतिशत रहा। वहीं हाईस्कूल का 83 प्रतिशत रहा। इंटर में अमन कुमार ने 75.4 प्रतिशत, अविनाश कुमार ने 75.2, तुषार गुप्ता ने 71.2 और ओजस्व सिंह ने 71 प्रतिशत अंक पाए। इंटर में कुल 41 छात्र-छात्राएं थीं। जिसमें 38 परीक्षा में सम्मिलित हुए। 33 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए। जिसमें 18 छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी में और 15 छात्र-छात्राएं द्वितीय श्रेणी में पास हुईं। हाईस्कूल में 35 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। जिसमें 30 परीक्षा में शामिल हुए और 25 उत्तीर्ण हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें