फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने ब्लाकों में नहीं रहना चाहते पिहानी व सांडी ब्लाक के अनुदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कई माह से जूनियर विद्यालयों के अनुदेशकों की स्थानांतरण प्रक्रिया अब आगे बढ़ती दिख रही है। 28 फरवरी से उनकी काउंसलिंग शुरू होगी। आवेदन न कर पाए अनुदेशकों को 25 फरवरी मंगलवार तक आवेदन करने का एक मौका और दिया गया है। अब तक किए गए आवेदन में सबसे अधिक सांडी व पिहानी के अनुदेशक अपना स्थानांतरण अन्य ब्लाकों में कराना चाहते हैं।
विज्ञापन

बीएसए हेमंत राव ने बताया कि कुछ समय पूर्व अनुदेशकों को जिले के ही विद्यालयों में नियमानुसार स्थानांतरण को लेकर आवेदन मांगे गए थे। कुछ आपत्तियां आने के बाद सीडीओ द्वारा निदेशक से जानकारी चाही गई थी, जो प्राप्त हो गई है। अब स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
उन्होंने बताया कि सभी बीईओ को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सांडी व पिहानी ब्लाक से सबसे अधिक आवेदन हुए हैं। डायट में काउंसलिंग होगी। इसको लेकर 28 फरवरी को आवेदकों को सुबह 11 बजे पहुंचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें