फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: छात्रवृत्ति के आवेदन की तिथि 31 तक बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना का लाभ लेने के लिए विद्यार्थियों के पास आवेदन करने का मौका है। शैक्षिक सत्र 2026-27 में कक्षा 11 और 12 से आगे स्नातक, परास्नातक, डिप्लोमा और अन्य पात्र पाठ्यक्रमों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर तक बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी विनीत कुमार तिवारी ने बताया कि आवेदन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद विद्यार्थियों को निर्धारित समय के भीतर आवेदन पत्र की प्रिंट कॉपी और जरूरी अभिलेख शिक्षण संस्थान में जमा करने होंगे। इसमें पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग के पात्र विद्यार्थी छात्रवृत्ति के साथ शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पहले विद्यार्थियों को अपनी पात्रता, आय प्रमाणपत्र, जाति या संबंधित वर्ग का प्रमाण, निवास प्रमाणपत्र, बैंक खाते और शैक्षिक अभिलेखों की जांच कर लेनी चाहिए। नवीनीकरण वाले विद्यार्थियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें