फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में खुल सकता एसबीआई रीजनल आफिस

Wed, 29 Jun 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
BANK - फोटो : logo
विज्ञापन
हरदोई। ग्राहकों की मांगों को जायज मानते हुए महाप्रबंधक रश्मि प्रसाद ने भविष्य में होने वाली बोर्ड बैठक में जिले में रीजनल आफिस का मामला रखने के संकेत दिए है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो यहां एसबीआई का रीजनल आफि स खुल जाएगा।
विज्ञापन


आस पास जनपदों की ओर देखे तो यह जिला एसबीआई शाखाओं और ग्राहकों की संख्या के मामले में काफी अग्रणी है। जिले में एसबीआई की 31 शाखाएं काफी पहले से खोली जा चुकी हैं जबकि रीजनल आफिस के लिए जिले में 25 शाखाओं से अधिक खुलने का मानक है। यह तथ्य महाप्रबंधक रश्मि प्रसाद के जनपद भ्रमण के दौरान मंगलवार को सामने आए। एक ग्राहक ने महाप्रबंधक से यहां रीजनल आफिस की मांग की।

जिस पर उन्होंने मुख्य शाखा प्रबंधक राकेश चंद्रा से शाखाओं के बारे में जानकारी ली। महाप्रबंधक ने उनकी मांग को जायज बताया और भविष्य में होने वाली बैठकों में इस मांग को पूरा कराने के लिए भरसक प्रयास करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


मुख्य शाखा प्रबंधक राकेश चंद्रा ने कहा कि बैंक मानक पूरा कर रही है। उच्च अधिकारियों ने जिले को भविष्य में यदि रीजनल आफिस दे दिया। तो जिले को निश्चित तौर पर काफी फायदा मिलेगा। उनका कहना है कि यह निर्णय काफी बड़ा होगा इसलिए भविष्य में होने वाली कई बैठकों व प्रक्रियाओं के बाद इसकी पूर्णतया सहमति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें