फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्म चिकित्सा में असाध्य रोगों का भी इलाज, सनातन धर्म प्रचार महासभा की ओर से आयोजन

विज्ञापन
फोटो-34-श्री नरसिंह भगवान मंदिर प्रह्लाद घाट में आयोजित सनातन मर्म चिकित्सा शिविर का वैदिक मंत्रो - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई में सनातन धर्म प्रचार महासभा की ओर से श्री नरसिंह भगवान मंदिर प्रह्लाद घाट पर सोमवार को सनातन मर्म चिकित्सा शिविर का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। इसमें आने वाले लोगों को मर्म चिकित्सा के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य सनत कुमार मिश्र ने कहा कि नर सेवा नारायण सेवा है। सर्वे भवंतु सुखिन: सच्चा सुख निरोगी काया की मंगल कामना को लेकर शिविर का आयोजन हुआ। पूर्व में महान ऋषियों द्वारा मर्म चिकित्सा का अविष्कार किया गया, उसे आज आधुनिक रूप में एक्यूप्रेशर चिकित्सा के नाम से लोग जानते हैं।
इस शिविर में असाध्य रोगों की चिकित्सा जैसे सर्वाइकल, मिर्गी, ब्लड प्रेशर हाई लो आदि का उपचार मर्म चिकित्सा विशेषज्ञ द्वारा की जा रही है। मर्म चिकित्सा विशेषज्ञ पंडित उमेश शुक्ल ने कहा कि मर्म चिकित्सा का महत्व रहस्य उपनिषद में प्राप्त होता है।
विज्ञापन

शिविर व्यवस्थापक एवं महासभा के महासचिव अतुल कुमार शर्मा ने बताया कि ये शिविर 14 अक्तूबर तक चलेगा। इस अवसर पर सनातन धर्म प्रचार महासभा के राज कुमार मिश्र, अवध विहारी, श्याम बिहारी सिंह, हरिओम बाबा, शैलेंद्र शुक्ल, गौरव कृष्ण शास्त्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें