फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: प्रदेश की खराब 10 तहसीलों में सवायजपुर आठवें नंबर पर

विज्ञापन
विज्ञापन
सवायजपुर। आईजीआरएस और हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों की गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के मामले में सवायजपुर तहसील की स्थिति बेहद निराशाजनक है। मार्च की रैंकिंग में सवायजपुर का नाम प्रदेश के सबसे खराब 10 तहसीलों में आठवें नंबर पर शामिल है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी एमपी की अध्यक्षता में कुछ दिनों पूर्व कलक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस की समीक्षा बैठक हुई थी। इसमें डीएम ने निर्देश दिया था कि किसी भी अधिकारी का फीडबैक नेगेटिव न आने पाए। तहसील स्तर पर अधिक नेगेटिव फीडबैक आने पर नाराजगी व्यक्त की और कहा कि सुधार न आया तो एसडीएम एवं तहसीलदार को प्रतिकूल प्रविष्टि एवं निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने सभी जिलास्तरीय अधिकारियों को भी चेतावनी देते हुए सुधार लाने का निर्देश दिया था। डीएम ने कहा गया था कि ऐसा न करने की दिशा में कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। वहीं, एसडीएम अभिषेक सिंह ने कहा कि उनके कार्यों की गुणवत्ता ठीक है। मार्किंग के 20 नंबर कट गए हैं।
विज्ञापन

इनसेट
मार्च महीने में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली 10 तहसील
आईजीआरएस और हेल्पलाइन के माध्यम से आने वाली शिकायतों के मामले में गाजियाबाद की मोदीनगर, बिजनौर की चांदपुर, बलरामपुर की सदर, मिर्जापुर की सदर, खीरी की पलिया, गाजियाबाद की सदर, बलरामपुर की उतरौला, हरदोई की सवायजपुर, रायबरेली की सदर और महराजगंज का नाम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें