फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: रोडवेज बस स्टेशन पर पुलिस को मिली किशोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सांडी। महिला सिपाही की अभिरक्षा से फरार हुई 14 वर्षीय किशोरी को सक्रियता दिखाते हुए पुलिस ने बुधवार की रात रोडवेज बस स्टेशन हरदोई पर पकड़ लिया है। पुलिस का कहना है कि किशोरी को भूख लगी थी, इसलिए वह खाना खाने चली गई थी। हालांकि किशोरी को अब नारी निकेतन भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

सांडी कस्बे में एक मोहल्ला निवासी 14 वर्षीय किशोरी उसी मोहल्ले के एक गैर समुदाय के युवक के साथ 26 मार्च को चली गई थी। इसका मामला थाने में दर्ज है। मंगलवार को किशोरी स्वयं कोतवाली पहुंची थी। इसके बाद पुलिस उसे अभिरक्षा में लेकर के मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया था।
यहां पर मेडिकल परीक्षण न हो पाने के कारण महिला सिपाही उसे लेकर वापस थाने आ रही थी। इसी बीच रास्ते में किशोरी लापता हो गई थी। महिला सिपाही ने इसकी सूचना कोतवाल राजदेव मिश्रा को दी। इसे पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में किशोरी की तलाश शुरू कर दी गई। करीब दो घंटे बाद रोडवेज बस स्टेशन से किशोरी को पुलिस ने बरामद करने में सफलता हासिल की। बताया कि किशोरी अचानक खाना खाने चली गई थी। परिजनों के घर ले जाने से इन्कार करने के बाद पुलिस ने किशोरी को नारी निकेतन भेज रही है। कोतवाल राजदेव मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें