फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति का धरना जारी

Sun, 02 Aug 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
मजबूत आरक्षण कानून बनाने एवं आरक्षण को न्यायिक हस्तक्षेप से मुक्त कराने सहित विभिन्न मांगों को लेकर आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का कलक्ट्रेट परिसर में शुरू हुआ धरना और प्रदर्शन दूसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन


इस दौरान कलक्ट्रेट में आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष अजात शत्रु ने कहा कि हायर जूडिशियरी सेवाओं में जजों की नियुक्ति के लिए गठित न्यायिक सेवा आयोग में एससी, एसटी, ओबीसी एवं अल्पसंख्यक वर्ग से कम से कम एक-एक सदस्य अवश्य रखा जाए और हायर जूडिशियरी सेवाओं में इन वर्गों को समानुपातिक प्रतिनिधित्व दिया जाए।

उन्होंने कहा कि शिक्षा का बाजारीकरण और निजीकरण तुरंत प्रभाव से बंद करते हुए देश में एक समान एवं अनिवार्य शिक्षा कानून लागू किया जाए। उन्होंने आदिवासियों के जल, जंगल और जमीन की लूट बंद किए जाने तथा नक्सलवाद के नाम पर निर्दोष लोगों की हत्या बंद किए जाने की भी पैरवी की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मांगों को लेकर तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है। उधर, कलक्ट्रेट में दूसरे दिन शनिवार को भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। इस दौरान दूसरे दिन भी एक ज्ञापन जिलाधिकारी रमेश मिश्र को सौंप कर मांगों पर अमल कराए जाने की मांग की गई। इस मौके पर कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें