फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शटर तोड़कर सराफा व कपड़े की दुकान में चोरी

विज्ञापन
फोटो-21- दुकान का शटर कुछ इस तरह किनारे से उखाड़ा गया। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
पिहानी। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मंसूरनगर गांव में सोमवार रात चोरों ने ज्वैलरी और कपड़े की दुकान को निशाना बनाया। दोनों दुकानों से लाखों का माल पार कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंसूरनगर निवासी रामनरेश गुप्ता ने बताया कि गांव की बाजार में साधन सहकारी बैंक के पास मकान व नीचे दुकानें हैं। जिसमें उनकी ज्वैलरी व कपड़े की दुकान है। सोमवार देर रात चोरों ने दुकान का शटर तोड़ दिया और जेवर व कपड़े चुरा लिए। इसके बाद चोरों ने पास ही स्थित उनके भाई खुशीराम गुप्ता की ज्वैलरी शॉप का ताला तोड़ने की कोशिश की। आवाज होने पर वह और परिजन नीचे आ गए। उन लोगों को देखकर चोर भाग गए। रामनरेश से घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की। कोतवाल कोतवाल महेशचंद ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें