फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ की मौत, परिजनों ने ससुरालियों पर लगाया आरोप

विज्ञापन
फोटो- 36- मृतक गौरव की बिलखती मां विमलेश। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला बोर्डिंग हाउस निवासी एक सराफ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शव घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की मां ने सराफ के ससुरालीजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

बोर्डिंग हाउस निवासी गौरव कुमार (34) पुत्र विनोद कुमार की सराफा की दुकान सुरसा थाना क्षेत्र के सेमरा चौराहा पर है। गौरव की विमलेश के मुताबिक बुधवार की शाम अचानक गौरव घर के बाहर गिर गया और इसके बाद बेहोश हो गया।
परिजन उसे एक प्राइवेट नर्सिंग होम ले गए, लेकिन हालत गंभीर बताकर जिला अस्पताल भेज दिया गया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गौरव को लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

गुरुवार को लखनऊ में एक अस्पताल में गौरव की मौत हो गई। मृतक की मां विमलेश ने बताया कि गौरव की पत्नी अपने दो बच्चों के साथ पिछले आठ माह से मायके में रह रही है।
न्यायालय में एक मुकदमा भी चल रहा है। उन्होंने पूरी घटना के लिए गौरव के ससुरालीजनों को जिम्मेदार ठहराया है। शहर कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि घटना संज्ञान में आई है। परिजनों ने कोई लिखित तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें