ोटो- 34- सड़क पर पलटी पड़ी पिकअप और बिखरी पड़ीं शराब की पेटियां। संवाद
- फोटो : HARDOI
कछौना। हरदोई-लखनऊ मार्ग पर बुधवार शाम देसी शराब की पेटियों से भरी पिकअप टायर फटने से पलट गई। शराब की पेटियां सड़क पर बिखर गईं और राहगीर पौव्वे लूट ले गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच स्थिति संभाली।
शहर में शराब के गोदाम से संडीला क्षेत्र में 10 ठेकों के लिए शराब की पेटियां लेकर पिकअप चालक इम्तियाज संडीला जा रहा था। बुधवार शाम हरदोई-लखनऊ मार्ग पर कछौना कोतवाली क्षेत्र में कटियामऊ के निकट पिकअप का पहिया फट गया। इसके कारण पिकअप पलट गई। पिकअप में भरी देसी शराब की पेटियां सड़क पर बिखर गईं। बड़ी संख्या में पेटियां खुलीं देख राहगीर पौव्वे लूट ले गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाल राय सिंह ने बताया कि 16-17 पेटियों में भरे पौव्वे लूटे जाने की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है।