फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा की जिला कार्यकारिणी घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। कार्यकारिणी में चार और लोगों को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही कार्यकारिणी के छह उपाध्यक्ष हो गए हैं। 15 जिला सचिव भी बनाए गए हैं। सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी भी घोषित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

सपा के नगर पालिक परिसर स्थित कार्यालय में बुधवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने बताया कि अजय पाल सिंह और रहमत अली मोनू को पूर्व में ही प्रदेश अध्यक्ष ने जिला उपाध्यक्ष घोषित कर दिया था। अब डीडी वर्मा, अमित सिंह मीतू, धर्मवीर यादव, जब्बार खां को भी उपाध्यक्ष बनाया गया है। अजय पाल सिंह को सदर विधानसभा क्षेत्र का, रहमत अली को सवायजपुर, डीडी वर्मा को बालामऊ, अमित सिंह मीतू को शाहाबाद का, धर्मवीर यादव को संडीला और जब्बार खां को सांडी विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है।
जिला महासचिव पद पर वीरेंद्र सिंह यादव वीरे को पूर्व में ही नियुक्त कर दिया गया था। अब उन्हें गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी भी बनाया गया है।
अतुल उपाध्याय को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया है और उन्हें मल्लावां-बिलग्राम विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा बुद्धिप्रकाश पटेल, जितेंद्र विक्रम दिवाकर, राजीव पटेल, हफीज मंसूरी, प्रदीप राजवंशी, कृष्णपाल सिंह राठौर गुड्डू, धर्मेंद्र सिंह, हरिशंकर कुशवाहा, रामरतन कश्यप, आलोक श्रीवास्तव, हरिनाम सिंह यादव, विशाल अर्कवंशी, विश्वनाथ प्रजापति, ओम प्रकाश लोधी व मोहम्मद आजम को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। जिलाध्यक्ष के मुताबिक संगठन के लिए समर्पित रहने वाले 27 लोगों को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें