फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी पीड़ितों को न्याय के लिए करेगी आंदोलन : जितेंद्र वर्मा

विज्ञापन
फोटो-43- पीड़ित के घर पहुंच हाल जानते सपा प्रतिनिधि मंडल के साथ सपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई में भरखनी ब्लाक में हुई पूर्व कोटेदार की हत्या के मामले में शनिवार को सपाइयों ने मृतक के परिजनों से मिल उन्हें सांत्वना दी। पीड़ितों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

रविवार को सपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू पटेल ने बताया कि भरखनी में कुछ दिन पहले पूर्व कोटेदार हबीब की हत्या गांव के दबंग लोगों ने कर दी थी। सपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि भरखनी की घटना में थाना प्रभारी व थाने के स्टाफ की घोर लापरवाही सामने आ रही है। पुलिस ने शिकायत पर सुनवाई नहीं की। उन्होंने हबीब की हत्या पर दु:ख जताया।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि थाना प्रभारी व स्टाफ को संस्पेंड किया जाए। मृतक हबीब के बेटे ने बताया कि उसे अपनी व परिजनों की हत्या का भय है। आरोपी गांव में ही रह रहे हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अगर हबीब के पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला तो सपा आंदोलन करेगी।
विज्ञापन

इसके बाद प्रतिनिधिमंडल शाहाबाद में मृतका भावना यादव के परिजनों से भी मिला। उनकी हत्या कर शव फेंक दिया गया था। उनके परिजनों को भी न्याय का भरोसा दिया। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व प्रत्याशी सवायजपुर पद्मराग सिंह यादव, पूर्व प्रत्याशी शाहाबाद सरताज खां, जिला उपाध्यक्ष अमित सिंह मीतू, अल्पसंख्यक सभा अध्यक्ष सईद अहमद, नगर अध्यक्ष शाहाबाद अहमर खां मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें