फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर जरूरतमंद के लिए संघर्ष करते थे संजय : नितिन अग्रवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शिक्षाविद् और सुरसा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय मिश्रा की पुण्य तिथि रविवार को मलिहामऊ में मनाई गई। सुरसा के दिग्गज नेता रहे संजय मिश्रा की 28 दिसंबर 2016 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मलिहामऊ स्थित उनके संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग पहुंचे। आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने संजय मिश्रा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि संजय मिश्रा और हमारे परिवार के बीच पीढि़यों के संबंध हैं। कहा कि संजय मिश्रा हर जरूरतमंद व्यक्ति के लिए संघर्ष करते थे। अब उनके छोटे भाई धनंजय मिश्रा भी उनके पदचिह्नों पर चल रहे हैं। संजय मिश्रा को श्रद्धांजलि देने के लिए सांडी विधायक प्रभाष कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित भी पहुंचे। श्रद्धांजलि सभा से पहले परिसर में ही हवन और पूजन के साथ भंडारे का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें