हरदोई। सांडी विधानसभा क्षेत्र का अटल स्मृति सम्मेलन रविवार को अहिरोरी ब्लॉक सभागार में हुआ। मुख्य अतिथि मिश्रिख के सांसद अशोक रावत ने कहा कि अटल जी का जीवन राष्ट्र सेवा, सुशासन ओर संवेदनशील राजनीति का प्रतीक रहा है। सम्मेलन में सांसद अशोक रावत ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के संसद में दिए गए कई भाषणों का उल्लेख किया। कहा कि उनके लिए हमेशा देश प्रथम रहा। विशिष्ट अतिथि विधायक प्रभाष कुमार ने कहा कि अटल जी ने भाजपा की स्थापना की। ब्लॉक प्रमुख धर्मवीर सिंह पन्ने ने सम्मेलन की अध्यक्षता की। संचालन भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित ने किया। सम्मेलन में सालिगराम वर्मा, शिवाजी चंदेल, श्यामजी मिश्रा, गौरव सिंह, वीरेंद सिंह आदि मौजूद रहे।