फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मानदेय और ईपीएफ न मिलने से सफाई कर्मियों में नाराजगी

विज्ञापन
फोटो-02- नगर पालिका परिसर में प्रदर्शन करते सफाई कर्मी। संवाद
विज्ञापन
= नगर पालिका कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन, नहीं दिया जा रहा है ईपीएफ कटौती का विवरण
विज्ञापन

= 2014 में पुनरीक्षित वेतन का लाभ दिलाने और ठेका सफाईकर्मियों के पारिश्रमिक में बढ़ोतरी की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

हरदोई। वेतन सहित अन्य देयकों के भुगतान में देरी से नाराज नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों ने नगर पालिका कार्यालय के बाहर नारेबाजी की। कर्मचारियों का आरोप है कि उनका दो माह का वेतन बकाया है। इससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दिवाली के त्योहार से पहले वेतन न मिलने से परिवार की जरूरतों को समय से पूरा करने में दिक्कतें आ रहीं हैं।
स्थाई, संविदा ठेका सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले नगर पालिका के सफाई कर्मियों ने मांगों के समर्थन में सोमवार को हड़ताल की। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि वेतन भुगतान में देरी की जाती है। इससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले भी वेतन न मिलने पर विरोध प्रदर्शन करना पड़ा था। तब कई सभासद भी कर्मचारियों के समर्थन में धरने पर बैठे थे। उस समय नगर पालिका अध्यक्ष मधुर मिश्रा ने हस्तक्षेप कर सभासदों का धरना समाप्त कराया था।
विज्ञापन

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी दिए गए ज्ञापन में पवन, मुकेश, मनोज, रवि, सुरेश, जितेंद्र कुमार बाल्मिकी पचनू आदि ने कहा है कि संविदा सफाई कर्मचारियों का ईपीएफ कटौती का विवरण नहीं दिया जा रहा है। समय-समय पर मिलने वाले लाभ भी नहीं दिए जा रहे हैं। साल 2014 में पुनरीक्षित वेतन का भी लाभ दिलाए जाने की मांग की है। ठेका सफाईकर्मियों के पारिश्रमिक में बढ़ोतरी की जाए।

सफाई कर्मियों की हड़ताल और प्रदर्शन पर नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार और सीओ सिटी अजीत चौहान कर्मचारियों से मिलने आए। दोनों अधिकारियों ने त्योहार के दृष्टिगत काम पर वापस आने के लिए कहा। आश्वस्त किया कि समस्या और मांगों का निराकरण जल्द ही करा दिया जाएगा। इस पर सफाईकर्मी नहीं माने।
विज्ञापन


-

वार्ता हो गई है। सफाई कर्मियों सहित सभी कर्मचारियों का वेतन खातों में भिजवा दिया गया है। सफाईकर्मियों का दो-दो माह वेतन भेज दिया गया है। ठेकेदार को बुलाकर कर्मचारियों के खातों में रुपये भिजवा दिए गए हैं, इसका प्रमाण पत्र भी लिया गया है। -सुखसागर मिश्र मधुर, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद

फोटो-02- नगर पालिका परिसर में प्रदर्शन करते सफाई कर्मी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें