हरदोई। त्योहार पर मिलावटी खाद्य पदार्थों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से रविवार को अभिहित अधिकारी सतीश कुमार की अगुवाई में खाद्य विभाग की टीम ने जिले में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम ने पिहानी में दो दुकानों से सरसों के तेल का सैंपल लिया। टीम ने एक दुकान से छुहारा, जहानीखेड़ा से तेल, बेसन व नमकीन का सैंपल लिया। इसके साथ ही मिलावट की आशंका में 54 किलोग्राम नमकीन समेत 74 किलोग्राम तेल सीज किया गया। अभिहित अधिकारी ने बताया कि सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। इस मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी खुशीराम, रामकिशोर, अनिरुद्ध गंगवार आदि मौजूद रहे।