फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाई बोले गंदगी से जूझ रहा शहर, प्रत्येक नाले की हो सफाई

विज्ञापन
कलक्ट्रेट परिसर में ज्ञापन देने आए समाजवादी पदाधिकारी व कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। शहर में नाला सफाई और दूषित जलापूर्ति सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर शनिवार को सपा कार्यकर्ताओं ने एडीएम को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर में एडीएम संजय कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव संजय कश्यप, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामज्ञान गुप्ता ने कहा कि नालों की सफाई न होने के कारण शहर में जरा सी बारिश में जलभराव हो जाता है। पूरे शहर में गंदगी व्याप्त है और लोगों को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

वार्ड 12 के मोहल्लों में हमेशा जलभराव रहता है। नाला बनने से सरांय थोक पश्चिमी, कृष्ण नगरिया, रामनगरिया, लक्ष्मी पुरवा, कछियाना, चौहान थोक, बाबा मंदिर के आसपास के लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने सरकुलर रोड स्थित म्युनिसिपल बालिका इंटर कालेज को चालू कराने की मांग भी की। नगर पालिका में बनी पानी की टंकियों की सफाई न होने दूषित पानी की आपूर्ति की समस्या भी उठाई। इस मौके पर राकेश पाल, सुधीर गुप्ता मिन्ना, चंद्रशेखर पाल, अजय पांडेय, सुमित कुमार झा, पंकज यादव, संजेश यादव, प्रमोद कश्यप, नरेश कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें